17 अक्टूबर 2017 - 02:27
इस्राईल की हार से ज़ायोनियों मे खलबली

सीरिया के युद्ध के परिणाम इस्राईल के लिए बहुत ही बुरे निकले। एवं फ़िलिस्तीनी संगठन हमास और फ़तह में गठबंधन से भी ज़ायोनियों को अत्यधिक नुक़सान पहुंचा है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अल जज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सूत्रों ने ऐलान किया है कि इस्राइल गुप्त सूचनाओं के मैदान में हार चुका है। एवं सीरिया और फ़िलिस्तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार सीरिया के युद्ध के परिणाम इस्राईल के लिए बहुत ही बुरे निकले। एवं फ़िलिस्तीनी संगठन हमास और फ़तह में गठबंधन से भी  ज़ायोनियों को अत्यधिक नुक़सान पहुंचा है। ज्ञात रहे कि फ़तह और हमास दोनों फ़िलिस्तीनी संगठनों ने क़ाहिरा में आपसी मेलजोल एवं शांति का संकल्प लिया जिसके बाद ज़ायोनियों में खलबली मच गई है, इसलिए कि उनके फ़ायदे ख़तरे में पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।